नई दिल्ली: हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की शिकायतों के बीच यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की पहल ‘उड़ान यात्री कैफे’ Udaan Yatri Cafe अब देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर शुरू की जा रही है, जहां यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर चाय, पानी और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से देश के 11 हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे (Udaan Yatri Cafe) का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने से यात्रियों को राहत
आम तौर पर एयरपोर्ट पर खाने-पीने की वस्तुएं बाहर की तुलना में काफी महंगी होती हैं। एक पानी की बोतल की कीमत कई बार 50 से 150 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि चाय और नाश्ते की कीमतें भी सामान्य बाजार से कई गुना ज्यादा होती हैं। इससे खासकर मध्यम वर्गीय यात्रियों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
ऐसे में ‘उड़ान यात्री कैफे’ Udaan Yatri Cafe की शुरुआत को यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
इन एयरपोर्ट पर शुरू हुई सुविधा
सरकार की इस नई पहल के तहत यह सुविधा जिन प्रमुख हवाई अड्डों पर शुरू की गई है, उनमें शामिल हैं:
- Chaudhary Charan Singh International Airport
- Jay Prakash Narayan International Airport
- Rajkot International Airport
- Jammu Airport
- Srinagar International Airport
- Jaipur International Airport
- Devi Ahilyabai Holkar Airport
इसके अलावा अन्य हवाई अड्डों पर भी चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।
बेहद कम कीमत पर मिलेगा नाश्ता और पेय पदार्थ
‘उड़ान यात्री कैफे’ Udaan Yatri Cafe में यात्रियों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उदाहरण के तौर पर चाय 10 रुपए में, पानी की बोतल भी ₹10 की होगी और कॉफी मात्र 20 रुपए में। Udaan Yatri Cafe में समोसा 20 रुपए का मिलेगा और स्वीट ऑफ द डे भी मात्र 20 रुपए में ही मिलेगी। ये सभी किमते उड़ान यात्री कैफै के मेनू कार्ड के अनुसार है।
इन कीमतों को सामान्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है।
संसद में भी उठ चुका है महंगे खाने का मुद्दा
एयरपोर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं की ज्यादा कीमतों का मुद्दा पहले भी संसद में उठ चुका है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने राज्यसभा में इस विषय पर चिंता जताते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर जरूरी खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दाम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
यात्रियों के लिए फायदेमंद पहल
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ Udaan Yatri Cafe की शुरुआत हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे खासकर मध्यम वर्ग और पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ Udaan Yatri Cafe की शुरुआत से अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर चाय, पानी और नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस सुविधा का विस्तार देश के अन्य हवाई अड्डों तक भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।



