ओडिशा राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के तीन विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है Sofia Firdous। कांग्रेस की युवा और अल्पसंख्यक चेहरा मानी जाने वाली सोफिया फिरदौस के कथित रूप से पाला बदलने से पार्टी के अंदर हड़कंप मच गया है। पार्टी नेताओं को इस कदम की उम्मीद नहीं थी, जिससे राजनीतिक समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, पूरा मामला यह है की देश में चल रहे राज्यसभा के चुनाव में ओडिशा में कुछ ऐसा हुआ जिसने सियाशि पारा हाई कर दिया। ओडिशा में काँग्रेस पार्टी के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, यानि विधायक तो थे वो काँग्रेस पार्टी के मगर वोटिंग के समय उन्होंने विपक्षी पार्टी यानि NDA के समर्थन में वोट डाल दिया।
क्रॉस वोटिंग से बदला चुनावी समीकरण
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया। इससे पार्टी को नुकसान हुआ और विरोधी दलों को फायदा मिला।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस क्रॉस वोटिंग ने चुनावी नतीजों को सीधे प्रभावित किया है। खासकर सोफिया फिरदौस के इस कदम ने कांग्रेस के लिए स्थिति और मुश्किल बना दी।
कौन हैं सोफिया फिरदौस?
सोफिया फिरदौस ओडिशा की राजनीति में एक उभरता हुआ चेहरा मानी जाती हैं। उन्हें ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक माना जाता है। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं और युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं। सोफिया ओडिश में युवाओं में काफी लोकप्रिये है, उनके पास युवा समर्थन भी है। पर अब उनके द्वारा जो ये कदम उठाया गया है इससे उनकी सक्रिये राजनीति पर असर पड़ेगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
अल्पसंख्यक समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में रही है, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। पर जब बात आई अपने पार्टी के प्रति बफादारी की तब सोफिया बदल गई, अब उन्होंने ऐसे कदम क्यूँ उठाया ये तो उन्हें ही पता होगा। देखना ये दिलचस्प होगा की क्या वो इस मुद्दे पर सामने आकार खुलकर कुछ बोलती है या नहीं।
पार्टी के लिए बड़ा झटका
कांग्रेस के लिए यह घटना किसी बड़े झटके से कम नहीं मानी जा रही है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर किन कारणों से सोफिया फिरदौस ने यह कदम उठाया।
हालांकि अभी तक उनकी ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। जल्द की कोई आधिकारिक व्यान जारी किया जा सकता है।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
सोफिया फिरदौस के इस कदम के बाद ओडिशा की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी दल इसे कांग्रेस की कमजोरी के रूप में देख रहे हैं, जबकि कांग्रेस के लिए यह आत्ममंथन का विषय बन गया है। चर्चा ये भी है की काँग्रेस पार्टी अपने बदलने वाले विधायकों पर सक्त कार्यवाई कर सकती है। पार्टी को दगा देकर जिन विधायकों ने विपक्षी पार्टी यानि NDA के समर्थन में वोट डाले है, पार्टी उन्हे बाहर का रस्ता भी दिखा सकती है।
विश्लेषकों का कहना है कि इस घटना का असर आने वाले चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है और सोफिया फिरदौस का नाम इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में आ गया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस स्थिति से कैसे निपटती है और आने वाले दिनों में सोफिया फिरदौस की राजनीतिक भूमिका क्या रहती है।



