Homeसरकारी योजनाजीविका ऐप से मिलेगा 2 लाख तक का लोन, 48 घंटे में...
spot_img

जीविका ऐप से मिलेगा 2 लाख तक का लोन, 48 घंटे में छोटे लोन की सुविधा

बिहार में जीविका ऐप के जरिए महिलाओं को 2 लाख रुपये तक का लोन एक सप्ताह में मिलेगा। 15 हजार से 75 हजार रुपये तक का लोन 48 घंटे में उपलब्ध होगा।

पटना: बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब राज्य की महिलाओं को जीविका ऐप के माध्यम से आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा।


सरकार की इस नई पहल के तहत 2 लाख रुपये तक का लोन मात्र एक सप्ताह के भीतर प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे स्वरोजगार के अवसरों को मजबूती मिलेगी।


48 घंटे में मिलेगा छोटा लोन


इस योजना के तहत महिलाओं को 15 हजार से 75 हजार रुपये तक का लोन सिर्फ 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा।
यह तेज और डिजिटल प्रक्रिया महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में काफी मददगार साबित होगी।


1.60 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा लाभ


इस सुविधा का सीधा लाभ राज्य की 1 करोड़ 60 लाख से अधिक जीविका दीदियों को मिलेगा। जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं इस ऐप के जरिए आसानी से आवेदन कर सकेंगी और बिना ज्यादा कागजी प्रक्रिया के लोन प्राप्त कर सकेंगी।

Get upto 2 lakh loan through Jeevika App
Get upto 2 lakh loan through Jeevika App


डिजिटल प्रक्रिया से आसान हुआ लोन


जीविका ऐप के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है, जिससे, आवेदन करना आसान होगा साथ ही समय की बचत होगी और पूरी परिक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी साथ ही लोन वितरण में तेजी आएगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं लाभान्वित होंगी।


स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा


इस योजना के जरिए महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय जैसे: सिलाई-कढ़ाई, डेयरी और पशुपालन, किराना दुकान, घरेलू उद्योग शुरू कर सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

जीविका ऐप के माध्यम से लोन सुविधा शुरू होना बिहार में महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है। 48 घंटे में छोटे लोन और एक सप्ताह में 2 लाख तक का लोन मिलने से स्वरोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को मजबूती देगा।

और ख़बर पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

राजनीति