मध्य-पूर्व (Middle-East) में हाल के दिनों में बढ़े तनाव के बीच अब अफगानिस्तान में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि Pakistan ने अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में एक अस्पताल को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई।
यह घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।
तालिबान सरकार का गंभीर आरोप
अफगानिस्तान की मौजूदा तालिबान सरकार ने दावा किया है कि यह हमला सीधे तौर पर पाकिस्तान की ओर से किया गया। अधिकारियों के मुताबिक हमले में एक बड़े अस्पताल को निशाना बनाया गया, जहां उस समय बड़ी संख्या में मरीज और स्टाफ मौजूद थे। अफगानिस्तान के इस अस्पताल में लोग अपने इलाज के लिए आते है और जब ये हमला पाकिस्तान के द्वारा किया गया तब अस्पताल में लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पाकिस्तान की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
इस पूरे मामले पर अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस तरह के गंभीर आरोप के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अगर अफगानिस्तान के द्वारा की जा रही इन दावों में सच्चाई है तो, पाकिस्तान ऐसा इसलिए भी कर सकता है क्यूंकी पिछले दिनों अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था। अब पाकिस्तान के द्वारा जवाबी कार्यवाई में ऐसा कदम उठाया जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। पहले से ही मध्य-पूर्व (Middle-East) में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है अब ऐसे में पाकिस्तान द्वारा किया गया ये हमला स्थिति को और तनावपूर्ण बना सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
काबुल में अस्पताल पर कथित हमले की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है। मानवाधिकार संगठनों और वैश्विक एजेंसियों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सबसे बड़ा चिंता का विषय यह है की दुनिया में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) जैसे संस्थान होने के बावजूद आज मध्य-पूर्व (Middle-East) में ऐसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) जैसे संस्थानों का होना न होना एक बात है। क्यूंकी अगर विश्व में ऐसे हालत बनते है और ये संस्थान इसको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो फिर ये एक बेहद चिंता का विषय है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया में बढ़ता तनाव
हाल के दिनों में मध्य-पूर्व (Middle-East) और दक्षिण एशिया (South Asia) में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करती हैं, बल्कि वैश्विक राजनीति और सुरक्षा पर भी असर डालती हैं।
काबुल में अस्पताल पर कथित हमले और सैकड़ों लोगों की मौत की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। फिलहाल सभी की नजर इस घटना की पुष्टि और जांच पर टिकी हुई है।
अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह दक्षिण एशिया की राजनीति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। आखिर कब तक ये घटनाए ऐसे ही होते रहेंगे और पूरी दुनिया बस दुख व्यक्त करती रहेगी, आक वहाँ-कल वहाँ-और फिर परसों यहाँ, स्थिति कभी भी आपके आस-पास बिगड़ सकती है। सभी की भलाई एक शांतिपूर्ण समझौते में ही है, जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना होगा, विश्व शांति के लिए।



